• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 9, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-BJP-BJM : भाजपा नेता विकास सिंह के घर छापामारी मामले के खिलाफ खुल कर आया विधायक सरयू राय का भाजमो और क्षत्रिय समाज, अभी भी भाजपा की चुप्पी बनी रहस्यमय

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो निवासी और भाजपा नेता विकास सिंह के घर पर पिछले दिनों आधी रात को पुलिस की दबिश को लेकर शहर की राजनीति गरमा गयी है. राजनीति दलों से लेकर क्षत्रिय समाज समेत विभिन्न संगठनों के द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की जा रही है और विरोध जताया जा रहा है. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने इस मामले को लेकर उपायुक्त और एसपी से मिलने और आंदोलन तक की रणनीति बनायी है. इसी बीच बुधवार को बारी-बारी से भाजपा और विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमो के नेता व कार्यकर्ता विकास सिंह के घर पहुंचे. वहां उन्होंने श्री सिंह की पत्नी और बच्चे से मिल कर उनका मनोबल बढ़ाया. भाजपा नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा मात्र तक करके अपना फर्ज निभा लिया. वहीं भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे सरयू समर्थकों ने आधी रात को दबिश की निंदा करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन तक की चेतावनी दे डाली. कुल मिलाकर कहा जाये, भाजपाई इस मामले में खुल कर सामने आते नहीं दिखे, जबकि भाजमो नेता खुल कर सामने आये और चेतावनी तक दे डाली. चूंकि विकास सिंह भाजपा के समर्पित नेता माने जाते हैं, ऐसे में पार्टी की चुप्पी रहस्यमय और भाजमो की चेतावनी चर्चा का विषय बनी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, समाजसेवी शिव शंकर सिंह दल बल के साथ विकास सिंह के आवास जाकर पत्नी और बच्चे से मिलकर न घबराने की बात कही. लोगों ने कहा कि पुलिस ने एक अपराधी और आतंकवादी की तरह छापामारी की है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. मिलने वाले लोगों को विकास सिंह की पत्नी ने बताया कि एक दिन पूर्व उनके सामने मानगो थाना के प्रभारी को विकास सिंह ने फोन कर एनएच-33 में एक गोदाम में आग लगने की सूचना दी थी और पुलिस के साथ ही आग बुझाने का काम किया था. उसके साथ ही प्रत्येक दिन विकास सिंह सड़क में रहकर समाज सेवा करते हैं लगातार सोशल मीडिया और मीडिया में उनकी खबर प्रकाशित होती रहती है. उनका मोबाइल भी चालू रहता है. बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं की बल्कि आवास में देर रात आकर ऐसे छापामारी की जैसे वे एक पेशेवर अपराधी है. मौके में पहुंचे कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. हम सभी आपके साथ हैं. विकास सिंह समाज सेवक हैं. इसलिए राजनीतिक दबाव में प्रशासन ने यह काम किया है, जो निंदनीय है. विकास सिंह के आवास में जाने वाले में विमल बैठा, राणा डे ,अमर सिंह, विजय सोए, नीरज सिंह, अमरिंदर पासवान समेत अन्य शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजमो जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पहुंचा और परिजनों से मुलकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विकास सिंह की गैरहाजिरी में पुलिस द्वारा आधी रात को उनके घर पर दबिश देने की कारवाई की निंदा की. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2015 के मानगो दंगा मामले में प्रशासन द्वारा विकास सिंह के घर पर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई. प्रशासनिक अधिकारी मध्य रात्रि विकास सिंह की खोज में उनके घर आ धमके और गेट पीटकर एवं बेल बजाकर परिजनों को भयभीत कर दिया. ऐसी कारवाई किसी मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अथवा आतंकवादी के केस में गिरफ्तारी के लिए की जाती है. वर्ष 2015-2019 में जब भाजपा की सरकार थी तब इस मामले को खत्म क्यों नहीं किया गया. अब इस मामले में एकाएक गिरफ्तारी के लिए प्रशासन की करवाई से यह स्पष्ट है की जिला की पुलिस मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर काम कर रही है और मानगो नगर निगम चुनाव में जो भी मेयर अथवा अन्य पद की दावेदारी प्रस्तुत कर रहा है उस पर मंत्री के इशारे पर सरकारी तंत्रों के द्वारा कोई न कोई मुकदमा दायर कर अथवा वर्षों पुराने मामले को ढाल बनाकर गिरफ्तारी की जा रही है. इस करवाई से जानता में प्रशासन के प्रति विश्वास घटा है. उन्होंने कहा कि भाजमो प्रशासन की दोहरी नीति का विरोध करता है और मंत्री बन्ना गुप्ता को चेताना चाहता है यदि इस तरह की कार्रवाई पर अंकुश नहीं लगा तो भाजमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आकाश शाह, सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, प्रवीण सिंह, नवीन कुमार, राजन राजपूत, दीपू ओझा, शुभम कुमार समेत अन्य शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष डॉ कविता परमार के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल विकास सिंह और पप्पू सिंह के आवास जाकर सारे मामले की जानकारी ली. प्रशासन द्वारा किया गया कृत्य चिंतनीय और निंदनीय है. इस पर महिला संघ ने हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिलाया. साथ ही कल झारखंड सक्रिय संघ के बैनर तले सभी लोग एकजुट होकर के पीड़ित परिवार से मिलेंगे और डीसी-एसपी को ज्ञापन देंगे. बातचीत में विकास सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने जो रात की घटना का जिक्र किया वह बहुत ही दुखद है. महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव प्रशासन को नहीं करना चाहिए जिससे कि महिलाएं उग्र होकर के सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाए. जमशेदपुर शहर में यह महसूस किया जा रहा है कि कुछ दिनों से एक खास समाज को टारगेट करके उनके लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि सभी समाज के लिए चिंता का विषय है और इस पर सभी लोगों को जात-पात से ऊपर उठकर के प्रशासन का विरोध करना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कविता परमार के साथ संरक्षक देविका सिंह, महासचिव मंजू सिंह, उपाध्यक्ष जीनू सिंह, सचिव रीता सिंह, सुनीता सिंह, सुजाता सिंह, मुदिता सिंह, संध्या सिंह, सुनीता सिंह, सरिता सिंह, ममता सिंह शामिल थीं. दूसरी ओर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय नेता और आजसू नेता समरेश सिंह भी विकास सिंह के समर्थन में आ गए है. वे दल बल के साथ गुरुवार को विकास सिंह का समर्थन करने जायेंगे.

Developer

Developer

Related Posts

jharkhand acb action-गिरिडीह में एसीबी की कार्रवाई, साइबर थाना के एसआई को घूस लेते धर दबोचा, केस डायरी भेजने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
खबर

jharkhand acb action-गिरिडीह में एसीबी की कार्रवाई, साइबर थाना के एसआई को घूस लेते धर दबोचा, केस डायरी भेजने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

September 9, 2026
Jamshedpur jdu : त्योहार से पहले मानगो की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग, जदयू ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
खबर

Jamshedpur jdu : त्योहार से पहले मानगो की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग, जदयू ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

September 9, 2026
Jamshedpur hindu peeth : साकची स्वर्णरेखा घाट को मॉडल घाट बनाए जिला प्रशासन, हिन्दू पीठ का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से
खबर

Jamshedpur hindu peeth : साकची स्वर्णरेखा घाट को मॉडल घाट बनाए जिला प्रशासन, हिन्दू पीठ का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

September 9, 2026
Next Post

jharkhand- cabinet-meeting-झारखंड कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आदित्यपुर व रांची नगर निगम एसटी के लिए आरक्षित, धनबाद नगर निगम एससी के लिए रिजर्व, सीएम व मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में की गयी बढ़ोत्तरी, उत्पाद अधिनियम संशोधन को स्वीकृति, देखें महत्वपूर्ण निर्णय की सूची

Deoghar-Police-Success : देवघर पुलिस ने किया अंतर्राजीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

Deoghar-Police-Success : देवघर पुलिस ने किया अंतर्राजीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

west-singhbhum-goilkera-गोइलकेरा के सुदूर डेरोवां बाजार में जदयू के जिला अध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने बांटे कंबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

International Yogasan Championship-अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, रक्षित,अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, झारखंड के योगासन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News