देवघर : देवघर पुलिस ने मोटरसाइकल चोरों के एक ऐसे अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो रात के वक्त घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को पलक झपकते ही गायब कर देते थे. पुलिस ने इस गिरोह के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमे एक कटर, एक मास्टरमाइंड और चार पासर शामिल हैं. पुलिस की माने तो पिछले 13 दिसंबर की रात नगर थाना इलाके के बिलासी मुहल्ले से एक मोटरसिकल चोरी गई थी. इस मामले में नगर थाना मे कांड संख्या 695/22 दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के साथ ही लगातार शहर के तमाम इलाकों से गायब हो रही मोटरसाईकिल की शिकायत से परेशान पुलिस ने अपनी तफतीश शुरू की और फिर, सुराग हाथ लगते है सारवां थाना इलाके के डकाई में छापा मारा. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
इस छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ वह मास्टरमाइंड आया जिसने शहर के तमामा इलाकों के मोटरसिकल रखने वालों की नींद हराम कर रखा था. पुलिस ने उसके घर से 14 मोटरसाइकल के नंबर प्लेट और कलपुरजे बरामद किए. जिसके बाद शुरू हुई पूछताछ और उससे मिले सुराग के आधार पर जिले के एसपी के निर्देश पर चितरा, सोनाराय थाड़ी और सारवां थाना इलाके मे छापेमारी कर कुल आठ चोरी की मोटरसाइकल समेत गिरोह के मास्टरमाइंड पवन राणा समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. बहरहाल, पुलिस अब भी आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है, ताकि पकड़े गए अंतर्राजीय गिरोह के अन्य गुर्गों को भी जल्द से जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके.




