जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एसएसजी हिन्दी स्कूल की 7वीं कक्षा की छात्रा को ड्राइंग टीचर द्वारा अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में अब तक थाना प्रभारी द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. इस संदर्भ में उसके परिजन समेत अन्य सदस्य एसएसपी से मिलने पहुंचे है. जिसमें बच्ची के पिता राजेश यादव ने बताया कि उनकी बेटी काशीडीह एसएसजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ड्राइंग सिखने जाती थी. वह प्रत्येक रविवार को ड्राइंग सिखने जाती थी. जिसमें ड्राइंग टीचर द्वारा उसे अश्लील वीडियो दिखाया जाता था. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जिससे बच्ची बहुत भयभीत रहती थी. वहीं हाल के दिनों में बच्ची जब स्कूल जाने लगी तो उसे डराया धमकाया जाने लगा. जब परिजन प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की तो स्कूल की शिक्षिका शुभ्रा उन्हें प्रिंसिपल के विद्यालय में नहीं होनी की बात कहकर उनके साथ टाल-मटोल करती रही. वहीं बाद में इसकी सूचना प्रिंसिपल भावना को मिली तो वे बच्ची को स्कूल से निकलवाने की धमकी देने लगी. इसे देखते हुए बच्ची के पिता ने एसएसपी से गुहार लगायी है कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि इस घटना के बाद से उनकी बेटी डिप्रेशन में चली गयी है.




