जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर संजय पथ काली मंदिर के पास रहनेवाले करीब 25 वर्षीय युवक विकास सहिस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. विकास ने गुरुवार को लगभग 11:30 बजे अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. परिजनों ने उसे देखने के बाद फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. (नीचे भी पढ़ें)
मृत विकास आदित्यपुर की एक कंपनी में विगत डेढ़ साल से काम कर रहा था. इसी बीच किसी कारण से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया. परिजनों ने बताया कि वह ड्यूटी से आने के बाद भी हमेशा कहता था कि आदित्यपुर जाना है, आदित्यपुर जाना है. वह आदित्यपुर भाग भी जाता था एवं वहां जंगल में बैठा रहता था. परिजन उसे पकड़कर लाते थे. 3 महीने पहले भी उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन तब वह बच गया था. मृतक विकास की परिजन गुलाबी सहिस ने बताया कि विकास काफी सीधा-सादा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.




