देवघर : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की तरफ से भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने देवघर के टावर चौक पर बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया है. इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा है कि जिस प्रकार बिलावल भुट्टो ने भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी की है और भारत को लेकर उसकी वक्त कड़ी निंदा करते हैं और इसी के विरोध में टावर चौक पर उनका पुतला दहन किया जा रहा है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान के बाद पूरे देश में उग्र प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं भारत सरकार ने भी ब्याव बंधुओं के बयान की निंदा की है. साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि आखिर बिलावल भुट्टो कौन है.



