जमशेदपुर : कोकपाड़ा टोलगेट पर बीती रात चलाये गए जांच अभियान में ओवरलोड बालू लदे तीन हाईवा को सीज किया गया. धालभूमगढ़ सीओ सदानंद महतो ने बताया कि बीती रात ही नेशनल हाईवे में जांच अभियान चलाया जा रहा था. जहां गुप्त सूचना के आधार पर सुबह में करीब 4:30 बजे तीन हाईवा बालू का अवैध रूप से परिवहन करते सीज किया गया. तीनों वाहन में क्षमता से ज्यादा बालू लदे थे तथा चालान की मांग करने कर किसी भी वाहन के चालक वैध चालान नहीं प्रस्तुत कर पाये, जिसके बाद तीनों वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि डीसी विजया जाधव ने खनन टास्क फोर्स की बैठक में सभी सीओ को अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिया था. खनन टास्क फोर्स में शामिल सभी संबंधित पदाधिकारियों को भी जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है जिसके बाद जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.



