जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बोड़ाम के बोटा गांव की रहने वाली रमोला सिंह हत्याकांड में शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिलाजज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में मृतका की 13 साल की बेटी की गवाही हुई. बेटी ने गवाही में कहा कि घटना 12 जून 2019 की हैं. घटना के दिन शाम के 3 से 4 बजे के बीच बोटा गांव का ही रहने वाला शुकु सिंह मां से मिलने के लिये घर पर आया हुआ था. शुकु ने मां को 10 रुपये दिया था और उसे जबरन खींचकर जंगल की तरफ लेकर चला गया था. उसने कोर्ट के समक्ष आरोपी शुकु की पहचान की है.(नीचे भी पढ़े)
पिता भुदरू सिंह काम से लौटने पर घटना की जानकारी पिता को दी थी.बेटी ने कोर्ट को बताया कि मां घर से लेजाने के बाद पिता भुदरू सिंह रात के 9 बजे जब काम से घर लौट थे तब घटना की जानकारी दी थी. और बतायी थी कि शुकु ने मां को जंगल की ओर लेकर गया था. इसके बाद दूसरे दिन घर से 50 मीटर की दूरी पर मां का शव कुंआ से बरामद हुआ था. मृतका की पीठ पर पत्थर बांधा हुआ था. बेटी ने कहा कि मेरी मां के पीठ पर पत्थर बांधकर शुकु ने ही डुबाया था.












