देवघर: सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र सत्यम सांडिल्या और विजय कृष्ण भारद्वाज ने शतरंज की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय हासिल कर न केवल जिला और राज्य बल्कि पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया. अंतरराष्ट्रीय ओपन रैपिड फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में सत्यम ने स्वर्ण पदक और विजय ने कांस्य पदक जीता. यह प्रतियोगिता उत्तरप्रदेश के वृंदावन में आयोजित की गई थी. विभिन्न देशों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत किया.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि इसके पहले भी दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीत हासिल कर विद्यालय का परचम लहराया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि डीएवी सातर लगातार शिक्षा के अलावा खेल तथा सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है. इसके लिए मैं बच्चों को और साथ ही साथ उनके अभिभावकों को विद्यालय के प्रति निष्ठा और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ . इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी.











