बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सीओ ने शनिवार की रात थाना प्रभारी समेत सशस्त्र बल के साथ थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक पर औचक जांच अभियान चलाया। इस क्रम में अंचलाधिकारी ने चार हाइवा वाहन ओवरलोड बालू से लदे वाहनों को जब्त कर बहरागोड़ा थाना लाया गया है।जब्त वाहनों की संख्या जेएच 05सीएल 0681, जेएच05बीटी 1824, जेएच 05सीयू 8223 तथा जेएच 05सीएन 2579 है। (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि जप्त वाहन पर लोड ओवरलोड बालू के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी द्वारा प्रतिवेदन जिला खनन पदाधिकारी जमशेदपुर और जिला परिवहन पदाधिकारी जमशेदपुर को दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवेध बालू ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी वही स्थानीय प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।



