गालूडीह : अत्यधिक बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत पानीजिया पंचायत में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने आसपास क्षेत्र के लगभग 755 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। समाज में कई ऐसे वर्ग हैं, जो कंबल के अभाव में सड़कों पर ठिठुरते हुए रात बिताते हैं। अब कंबल वितरण के बाद कई जरूरतमंदों को ठंड से निजात मिलेगी। मौके पर मुख्य रूप से घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साब, जिला पार्षद हेमंत मुंडा, किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद, गोपाल कोइरी, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि, विश्वनाथ बेहरा, पिंटू कुमार, रत्ना मिश्रा, गुरु चरण धल, पवित्र मन्ना ,कांता मानकी पूर्ण महतो, तपन गायन , प्रदीप महतो, राजा सोंडो, संतोष गायन, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




