जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूर्वी सिंहभूम इकाई ने रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त महासचिव संजीव श्रीवास्तव का स्वागत किया. महासभा की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से नामदा बस्ती स्थित जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में संजीव श्रीवास्तव का फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता देकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया एवं उनकी नियुक्ति की खुशी में लड्डू भा वितरित किये गये. इस मौके पर जिला अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि संजीव श्रीवास्तव को सम्मान मिलना हमारे पूरे समाज के लिए गर्व की बात है और यह हम सब का सम्मान है. शहर के एक मजबूत और कर्मठ जुझारू व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रदेश कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कायस्थों की भावना का आदर किया है. हम सभी इस बात पर गौरवान्वित हैं और हमारा पूरा समाज हमेशा संजीव श्रीवास्तव के साथ खड़ा है.(नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने खुद को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया एवं कहा कि इससे यह उनका नहीं पूरे समाज का सम्मान है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का प्रेम और स्नेह ही उन्हें कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करेगा.
इस मौके पर रंजीत श्रीवास्तव, अटल बिहारी मोहंती, मदन मोहन श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, संजय वर्मा, संतोष सिन्हा, अमरीश श्रीवास्तव, जुगनू वर्मा, विजय कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, शंभू श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, रवि रंजन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे.












