बोकारो : विधायक मद से कुर्मिडीह केबिन टोला में नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक विपक्षी दल झारखंड विधानसभा बिरंची नारायण ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी ,हसन शेख प्रेम सिंह, घनश्याम आनन्द,जयप्रकाश गांधी, प्रयाग सिंह, मोती लाल गुप्ता, दिलावर गोस्वामी अरुण गुप्ता, महेंद्र राय,मंतोष झा,एस प्रसाद,बिनोद गुप्ता, बृज विहारी,मंगला देवी, ममता देवी,रेणु देवी,गीता रजक,मीना देवी,रम्भा देवी,नन्दी देवी,दुर्गा देवी, राजकिशोर प्रसाद, राजन मुंडा आदि उपस्थित थे।












