जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. डिमना रोड राजस्थान भवन में आयोजित शिविर में लगभग ढाई हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इनमें 24 तरह की बीमारियों का विशेषज्ञों के द्वारा इलाज किया गया एवं मरीजों को परामर्श भी दिये गये.(नीचे भी पढ़ें)

शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, कैंसर, मूत्ररोग, मधुमेह, स्त्रीरोग, नेत्र रोग, ईएनटी, जनरल सर्जरी, फिजिशियन, फिजियोथेरेपी आदि से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे. इसके साथ ही शिविर में मधुमेह, ईसीजी, ईको, यूरिक एसिड, शुगर, लिपिड, रक्तचाप, न्यूरोपैथिक जांच, ऑडियोलॉजी इत्यादि से संबंधी निःशुल्क जांच की भी व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा सीटी, एमआरआइ, अल्ट्रासाउंड व अन्य रक्त जांच के लिए मरीजों को 40 से 50% डिस्काउंट का कूपन भी दिया गया. शिविर में एक्युप्रेशर, पंचगव्य चिकित्सा भी प्रदान की गई.(नीचे भी पढ़ें)

पूरे कार्यक्रम का संचालन संयोजक सह ब्रह्मानंद हृदयालय के ह्रदयरोग विशेषज्ञ एवं संघ के नगर सह संघचालक डॉ संतोष गुप्ता के निर्देशन में हुआ. शिविर में डॉ संतोष गुप्ता के साथ डॉ रामनरेश राय, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ अमित कुमार, डॉ मृत्युंजय सिंह, डॉ जी सी माझी, डॉ सुजीत कुमार, डॉ राजीव महर्षि, डॉ मनोज कुमार, डॉ विनीता सहाय, डॉ गीता रानी गुप्ता, डॉ दीपक कुमार, डॉ पिंकी, डॉ देवदूत सोरेन, डॉ निशा यादव, डॉ प्रीतम हंसराज, डॉ राजीव मिश्रा, डॉ दीपशिखा, डॉ अनिरुद्ध, डॉ नेहा जायसवाल, डॉ नेहा, डॉ मनीषा, डॉ पूजा, डॉ गौतम भारती, डॉ हरमनजीत, डॉ मयंक, डॉ शैविक, डॉ एमसी गोराई, डॉ संजय प्रसाद आदि शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं. शिविर में सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित रहे. शिविर के आयोजन में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार, अभय सावंत, रवींद्र नारायण, राधा रमन अग्रवाल, चंदन चौहान, सुनील जोशी, सतीश गुप्ता, दिलीप शर्मा, सत्य प्रकाश, राकेश दुबे, राहुल कांत इत्यादि स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई.












