देवघर : गीता जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की देवघर जिला इकाई के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी में भव्य शौर्य संचलन (शोभा यात्रा) का आयोजन रविवार को किया गया. शोभा यात्रा स्थानीय शिवलोक परिसर से प्रारंभ हुई जो बाजला चौक, दीनबंधु स्कूल बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन, एलआईसी रोड से मेन रोड टावर चौक, आजाद चौक से लक्ष्मी मार्केट से होते हुए पुनः शिवलोक परिसर पहुंच कर संपन्न हो गयी. कार्यक्रम में रथ पर श्री राम, हनुमान जी की भव्य विशाल प्रतिमा, भांगड़ा पार्टी, ढोल ताशा, स्थानीय शहर के आम से खास गणमान्यजन, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, युवा पीढ़ी, किशोर सभी तबके के सनातनी शामिल थेऔर श्रीराम के नारे के साथ चल रहे थे.जगह जगह पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा संचलन के दौरान शोभा यात्रा में शामिल सनातनी के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

जिस जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजर रही थी वहां शोभा यात्रा शौर्य संचलन के विहंगम दृश्य को देखने के लिए महिला पुरुष खड़े थे और श्री राम का नारा लगा रहे थे. शौर्य संचलन शोभा यात्रा को देख कर ऐसा लग रहा था कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्री राम स्वयं पधारे हुए हैं जिनके सम्मान में हर सनातनी हर्षौल्लास पूर्ण माहौल में झूम रहे थे.इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल जिला ईकाई के सभी दायित्व वान सदस्य, समाज के सभी वर्गों के सनातन धर्मावलंबियों का सहयोग रहा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की योजना और तैयारी में मुख्य रूप से विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय, विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, विहिप जिला मंत्री बिक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अजय कुमार सिन्हा, जिला सह मंत्री राकेश बरणवाल, जिला सह संयोजक अंजनि गौरव सिंह, मातृ शक्ति प्रमुख भारती दीदी, सौरभ कश्यप का मुख्य योगदान और भूमिका रहा. (नीचे भी पढ़ें)

शौर्य संचलन शोभा यात्रा के प्रारंभ में उपस्थित सनातनी को विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय, जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण ने संबोधित करते हुए अनुशासित तरीके से शौर्य संचलन को सफल बनाने की अपील की. कार्यक्रम में दुमका जिलाध्यक्ष शामिल थे.विहिप प्रांत सह मंत्री राम नरेश सिंह, आर एस एस के गणैश वरनवाल तमाम गणमान्यलोग शामिल थे.





