जमशेदपुर : राज्य प्रवचन बोर्ड के सदस्य पारसनाथ मिश्रा चतरा के उपायुक्त अबू इमरान से पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन के लिए मिले। पारसनाथ मिश्रा ने उपायुक्त अबू इमरान से चतरा जिला में विद्यार्थियों और आम जनता के बीच पीसीपीएनडीटी एक्ट जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए चर्चा किया। पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि आज के इस युग में भी सामाजिक दबाव और लोग के कारण लोग लिंग जांच और भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध कर रहे हैं जिसे पीसीपीएनडीटी एक्ट के उपयोग से रोका जा सकता है । भ्रूण हत्या और लिंग जांच के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट एक सक्षम कानून है जिसे आम जनता तक लाने की आवश्यकता है। (नीचे भी पढ़ें)
पारसनाथ मिश्रा ने सुभाष युवा मंच द्वारा चलाए जा रहे अभियान जननी को जीने दो सेव गर्ल सेव वर्ल्ड कार्यक्रम को चतरा में चलाने का आग्रह उपायुक्त से किया जिसे उपायुक्त ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से चतरा में भी पीसीपीएनडीटी एक्ट पीसीपीएनडीटी एक्ट जागरूकता अभियान आम जनता और विद्यार्थियों के बीच करने का आश्वासन आश्वासन दिया। पारस नाथ मिश्रा ने चतरा एसपी राकेश रंजन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की और जननी को जीने दो कार्यक्रम के विषय में चर्चा की। उन्होंने बीएफ को गंभीरता से जागरूकता अभियान और पालन करने पर विचार-विमर्श किया। चतरा उपायुक्त और एसपी ने पारसनाथ मिश्रा द्वारा किए जा रहे भ्रूण हत्या और लिंग जांच के खिलाफ कार्य की सराहना की और जननी को जीने दो कार्यक्रम को जनहित का कार्य बताया। पारसनाथ मिश्रा ने उपायुक्त और एसपी को जननी को जीने दो कार्यक्रम का पोस्टर उन्हें भेंट किया।




