जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल का 24वां वार्षिक खेलोत्सव रविवार को आयोजित हुआ. इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले व जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह मुख्य अतिथि थे. इनके अलावा जेवियर पब्लिक स्कूल की ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह, डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह, कोषाध्यक्ष रूपा महतो, जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल के प्रेसिडेंट अशोक तिवारी, साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल की डायरेक्टर जे शांता, जेवियर पब्लिक स्कूल किताडीह के प्रेसिडेंट रमन कुमार झा, पूनम झा, शिवम् शर्मा, शुभम, राजीव चाचरा समेत कई गणमान्य अतिथि भी इसमें मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के मार्चपास्ट से हुई. इसके अतरिक्त कार्यक्रम का रोमांचक खेल स्लो साइकिल रेस रहा जिसमें सबसे पीछे आने वाले तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार राजदीप सिंह को साइकिल, द्वीतीय पुरस्कार ध्रुव कुमार भक्त को ट्रैक सूट तथा तृतीय पुरस्कार लकी कुमार शर्मा को बैडमिंटन किट मिला. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न ड्रिल रहे. जेवियर पब्लिक स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि खेलकूद के द्वारा ही छात्र -छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सकता है. छात्र-छात्राओं के मानसिक के साथ ही शारीरिक विकास भी जरूरी है, जिससे वे अपने जीवन के सारे लक्ष्य प्राप्त कर सकें. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले ने स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की एवं बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिशा-निर्देश दिये. स्कूल की प्रिंसिपल अंजू दास ने समापन भाषण किया, जबकि आयोजन में स्कूल की खेल शिक्षिका बबिता सिंह, राजीव रंजन, मीना साहू, धर्मेंद्र कुमार, शिल्पी कुमारी, विजय नारायण राय, अभिषेक कुमार सिंह, आनंद कुमार झा, सुनीता, निकुंज, सीमा दास, माया सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे.



