जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने सूमो चोरी के छह आरोपियों को वाहन समेत गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को पुलिस बाल सुधार केंद्र भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की रात को सिदगोड़ा थाना के चंपई कालोनी निवासी अमिताभ सिंह की सूमो चोरी हो गयी थी. इसके बाद अमिताभ सिंह ने सिदगोड़ा थाने में एक मामला दर्ज कराया.(नीचे भी पढ़े)
मामला दर्ज होते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूमो को बरामद दिया. इस मामले में चोरी करने वाले छह नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इधर सोमवार को पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है.




