आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत शर्मा बस्ती के समीप एक 50 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. महिला का नाम सोमवारी गोप पति का नाम श्रीराम गोप बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की तीन बेटियां हैं. घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला बकरी चराने गई थी. वापस लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने महिला का शव रेलवे ट्रैक पर देखा. उसके बाद तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी एवं उनके परिजनों को बताया. फिलहाल आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.





