चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित आनंद मार्ग स्कूल परिसर में आगामी 20 दिसंबर से पांच दिवसीय स्वयंसेवी कर्मी प्रशिक्षण शिविर आय़ोजित होगा. आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले इस प्रशिक्षण शिविर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के साधारण संपादक आचार्य सुतीर्थानंद अवधूत मुख्य अतिथि होंगे. इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में योगासन, योग साधना, बौद्धिक विकास, रोगमुक्त स्वस्थ शरीर, कल्याण कार्य, प्राथमिक चिकित्सा समेत अनेक प्रकार के कार्यों के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर को लेकर विद्यालय के शिक्षकों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.












