शार्प भारत डेस्क : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नये साल अच्छा हो सकता है. इसमें महंगाई भत्ते में एक बार फिर से चार फीसदी बढ़ सकती है. इससे कर्मचारियों को नये साल में 2023 में नया तोहफा मिल सकता है. वहीं अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है. वहीं आशा की जा रही है कि नये साल यानी 2023 में कंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में उछाल के साथ 42 फीसदी पर पहुंच जाएगी. इससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि लेबर मिनिस्ट्री ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) के आंकड़े जारी किए है. सितंबर में ये आंकड़ा 131.2 पर रहा है. वहीं जून के मुकाबले सितंबर 2022 तक अआईसीपीआई इंडेक्स में कुल 2.1 फीसदी की तेजी आई है. पिछले महीने अगस्त की तुलना में देखें तो 1.1 फीसदी का उछाल रहा है. महंगाई भत्ता हर छह महीने में रिवाइज किया जाता है. यह पहला जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होता है. भत्ता में इजाफा का ऐलान होली के आसपास किया जाता है.











