• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 20, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand unicef child reporter meets cm : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने की मुलाकात, बाल अधिकार के मुद्दों पर किया सार्थक संवाद

November 20, 2026
in खबर
0
Jharkhand unicef child reporter meets cm : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने की मुलाकात, बाल अधिकार के मुद्दों पर किया सार्थक संवाद
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनीसेफ के 10 बाल पत्रकारों ने मुलाकात की. बाल पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष बाल अधिकारों में किए गए सकारात्मक बदलावों और अपने सपनों एवं भविष्य को लेकर संवाद किया. मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के दौरान बाल पत्रकारों ने अपने स्कूल एवं समुदाय में किए गए बदलावों के बारे में उन्हें अवगत कराया कि किस प्रकार उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक समस्याओं और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम तथा स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने से में भूमिका निभाई. बाल पत्रकारों ने इस दौरान माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, बचपन में होने वाली गैर संचारी बीमारियों को रोकने, स्वस्थ खानपान एवं जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर जन-जागरूकता के प्रयासों के बारे में विस्तार से अपने अनुभवों को साझा किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का सहजता, आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ जवाब दिया. उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना और सरल, सहज एवं प्रेरक शब्दों में उनके प्रश्नों का समाधान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से दूर रखने के लिए समीक्षा कर समाधान निकालने का प्रयास होगा. सरकारी स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में विशेष रूची रखने वाले विद्यार्थियों को भी खेल प्रतिभा निखारने के लिए सरकार द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराने, पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्माण का निर्णय लिया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक स्तर में सुधार लाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिलास्तर पर पुस्तकालय निर्माण का कार्य हो रहा है. शिक्षा बहुत ही आवश्यक है. शिक्षा से सही-गलत की समझ होती है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध के साथ-साथ प्रकृति के विरुद्ध भी है. इससे बच्ची के साथ पुरूष को भी सफर करना पड़ता है. बच्चे-बच्चियों को निर्धारित अवधि में भी शादी कराई जाए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों को एक दिन उनके क्षेत्र के स्कूलों में रहकर विद्यार्थियों से बातचीत करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में माहवारी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बच्चियों एवं महिलाओं को सैनेटरी पैड भी उपलब्ध कराएं जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बच्चों की जागरूकता एवं आत्मविश्वास आश्चर्यचकित करता है
इस अवसर पर उपस्थित यूनिसेफ के अधिकारियों एवं बाल पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाल पत्रकारों की जागरूकता और आत्मविश्वास मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करता आया है. जब ये बच्चे आज इतनी स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की बात रख रहे हैं, तो बड़े होकर वे कितने अच्छे नेतृत्वकर्ता बनेंगे, इसकी कल्पना कर मुझे गर्व होता है. इस सपने को साकार करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और हर बच्चे की आवाज को सुनना होगा, क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपने आप में महत्वपूर्ण है और उनके विचार और सपने महत्वपूर्ण हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बच्चे झारखंड के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. जब कोई बच्चा आत्मविश्वास के साथ सवाल पूछता है, किसी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है या अपने समुदाय की समस्या का समाधान सुझाता है, तो उसकी बातों को सुना जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार सभी बच्चों के लिए उनके अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सीखने, अपनी बात रखने, सुरक्षित रहने और अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिल सके. उन्होंने उम्मीद जताई कि बाल पत्रकारों के अनुभव दूसरे बच्चों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों द्वारा उठाए गए मुद्दे राज्य के विकास की प्राथमिकताओं के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन की वास्तविक चुनौतियों को भी दर्शाते हैं. बच्चों के विचारों को सुनने से सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाएं और पहल बच्चों तक किस हद तक पहुंच रहे हैं और उनकी जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं. यूनिसेफ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके माध्यम से बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं और यह सभी को बच्चों के हितों के बारे में सोचने और काम करने के लिए प्रेरित करता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख, डॉ० कनीनिका मित्र ने कहा कि बच्चों के साथ 80 वर्षों के अपने कार्य अनुभव से यूनिसेफ का यह दृढ़ मत है कि बच्चों को केवल योजनाओं और नीतियों के लाभार्थी के रूप में ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम हमेशा से बच्चों की आवाज की ताकत में विश्वास करते आए हैं. बाल पत्रकार इस ताकत का जीवंत उदाहरण हैं. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों की आवाज को सुनें, उनकी क्षमता को प्रोत्साहित करें और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें. बाल पत्रकार कार्यक्रम ने साबित किया है कि बच्चों को सही जानकारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व के लिए मंच उपलब्ध कराने से व्यापक बदलाव संभव है. मौके पर यूनिसेफ झारखंड की कम्यूनिकेशन, एडवोकेसी एंड पार्टनरशिप स्पेशलिस्ट आस्था अलंग ने कहा कि बच्चों के जीवन में प्रगति और विकास काफी हद तक बड़ों के द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर निर्भर करती है. भौगोलिक परिस्थितियों, गरीबी और लैंगिक असमानता जैसी चुनौतियां आज भी कई बच्चों के विकास में बाधा बनी हुई हैं. ऐसे में प्रत्येक बच्चे को प्राथमिकता देना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। यूनिसेफ का स्पष्ट मानना है कि बच्चों में आज किया गया निवेश उनके साथ-साथ पूरे समाज के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा. इस अवसर पर बाल पत्रकारों में सोनू उरांव (गवर्नमेंट हाई स्कूल कांके), खुशबू कुमारी (परमवीर अल्बर्ट एक्का, जीएमएस सदर), तनु कुमारी (जीयुएमएस पालू, ओरमांझी), सोफिया नुजहत (जीयुएमएस हुरहुरी, रातु), प्रियांशी बरदियार (जीएमएस हरमू हाउसिंग), सूरज प्रताप सिंह (जीएचएस, बोरीया कांके), पल्लवी कुमारी (गवर्नमेंट स्कूल, डाहु, ओरमांझी), साक्षी कुमारी (जीएमएस, टीगरा नवा टोली, रातु), पंकज कुमार (गवर्नमेंट स्कूल, हरमू), प्रियांशी कुमारी (गवर्नमेंट स्कूल डहु) सहित एनबीजेके की सुष्मिता भट्टाचार्य, विवेक कुमार उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Csir nml new technique : सीएसआईआर-एनएमएल ने आर2ई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को दिया पुरानी रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरियों के पुनर्चक्रण का स्वदेशी तकनीक, काफी मेहनत के बाद तैयार हुआ फार्मूला
खबर

Csir nml new technique : सीएसआईआर-एनएमएल ने आर2ई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को दिया पुरानी रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरियों के पुनर्चक्रण का स्वदेशी तकनीक, काफी मेहनत के बाद तैयार हुआ फार्मूला

November 20, 2026
West singhbhum great luminaries remembered : जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने झारखंड की महान विभूतियों को किया नमन, झारखंड के विकास केलिए उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
खबर

West singhbhum great luminaries remembered : जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने झारखंड की महान विभूतियों को किया नमन, झारखंड के विकास केलिए उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

November 20, 2026
Jharkhand cyclone alert : झारखंड में चक्रवाती अकवान का असर, गुड़ाबांधा में सबसे अधिक बारिश, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम जानें
खबर

Jharkhand cyclone alert : झारखंड में चक्रवाती अकवान का असर, गुड़ाबांधा में सबसे अधिक बारिश, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम जानें

November 20, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुक्रवार को सुबह आठ...

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

रांची / जमशेदपुर : झारखंड के रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के...

Jamshedpur big accident  : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

Jamshedpur big accident : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

by Sharp Bharat
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में...

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

मेष राशिधार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे।...

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की संयुक्त सर्वोच्च...

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. इस...

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी...

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में वाहन सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों ने सख्ती दिखाई....

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News