जमशेदपुर: टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनोद रजक का आकस्मिक निधन हो जाने पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आनन्द फानन में बहरागोड़ा कार्यक्रम छोड़ टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे, प्रखण्ड अध्यक्ष के परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके बाद जिलाध्यक्ष उनके निवास स्थान मनीफिट धोबी लाइन पहुँचे.जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि स्वः विनोद रजक प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में बहुत सक्रिय रूप से पार्टी में योगदान देते रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
विगत दिनों भारत जोड़ो यात्रा में पूरे प्रखण्ड कमिटी के साथ मानगो में शामिल हुए थे. विनोद रजक के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है.जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सम्पूर्ण कांग्रेसजन 24 दिसम्बर को सुबह 10:00 बजे मनीफिट धोबी लाइन पहुंच कर पार्टी के तरफ से पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा प्रदान कर सम्मान दिया जाएगा.अंतिम यात्रा में सभी कांग्रेसजनों को शामिल होने हेतू आह्वान किया गया है. अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह में सम्पन्न होगा.











