गालूडीह : गालूडीह के छोटा उल्दा स्थित न्यू विजडम एकेडमी में शुक्रवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ. महोत्सव में डमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मुख्य अतिथि थे. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र में उसे समझ कर आगे बढ़ने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को उनकी रुचि के क्षेत्र में ही आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया. इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट एवं ड्रिल प्रस्तुत किया. छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत पॉम-पॉम ड्रिल की सबने सराहना की. खेल महोत्सव में विविध खेलों का भी आयोजन हुआ, जिनके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. खेल महोत्सव में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाखा, डॉक्टर स्वप्न महतो, जिला पार्षद सुभाष सिंह, हरिवल्लभ सिंह आरसी, एसपी शर्मा, स्कूल के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका चंद्रिका मैती व क्षेत्र की कई पंचायतों के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य भी उपस्थित थे.











