चाकुलिया: चाकुलिया के रामकृष्णा विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर रामकृष्णा मठ के महाभावानंद महराज और विशिष्ट अतिथि घाटशिला मठ के स्वामी परतत्वानंद महराज उपस्थित थे. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के सचिव मलय खां ने दोनों अतिथि को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. बतौर मुख्य अतिथि महाभावानंद महराज ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाने में मां की काफी महत्वपूर्ण भुमिका होती है. माताएं बच्चों के साथ बैठे तो बच्चें खुद व खुद पढ़ाई करेंगे. उन्होंने कहा कि स्व शिबु रंजन खां के प्रयास से चाकुलिया जैसी छोटी स्थान पर इस विद्यालय का स्थापना हुई. उनका प्रयास और सोच था कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के भी बच्चों को बेहतर शिक्षा देना था जो आज यह विद्यालय शिक्षकों के मेहनत और लगन से उनकी सपनों को साकार कर रही है. विद्यालय में बच्चें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना ही बल्कि अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ बच्चों को सामाजिक और सांस्कृतिक ज्ञान भी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि बच्चें शिक्षित होने के साथ साथ एक बेहतर इंसान बने तभी सही मायने में शिक्षित होना सार्थक होगा. घाटशिला मठ के स्वामी परतत्वानंद महराज ने भी संबोधित किया. समारोह में वार्षिक खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. वार्षिकोत्सव समारोह में देर रात्रि तक स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी और आकर्षित किया. मौके पर अभय महंती,बाप्पी महंती, संतोष कुमार, विद्यालय के प्राचार्य सांतनु दत्ता, विश्वजीत रॉय, सोमेन दे, देवाशीष मंडल, बिपाशा माहता,अनिर्मन दास, प्रियंका पति ,पीयूष रंजन महतो, त्रिलोचन महतो, वकिल अहमद, सरोजा गांगुली, विनीता बाग,ममता दत्ता, शालिनी मिश्रा, अर्पिता बनर्जी, श्यामल महतो समेत अन्य शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन देव ज्योति श्यामल और सेलीना परवीन ने किया.











