सरायकेला : स्थानीय समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को सुशासन सप्ताह के तहत गुड गवर्नेंस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई. प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इनके अलावा कार्यशाला में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराइबुरू, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी समेत तमाम विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यशाला में विषय पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिये गए. मुख्य अतिथि मोहाल लाल राय ने अपने संबोधन में अपनी पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक अधिकारी बनने तक के सफर के कई महत्वपूर्ण पलों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी शासक-प्रशासक बनकर नहीं, बल्कि सेवक बनकर कार्य करें, ताकि लोगों का सहयोग मिले, ना कि आलोचना. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी धर्म-जाति या समुदाय को बल ना दें. बिना भेदभाव के जन मानस की शिकायतों का निष्पदान करें. उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव की ओर एक अति महत्वपूर्ण बिंदु है. प्रशासन की पहुंच गांव तक होनी चाहिए. गांव से क्षेत्रीय पदाधिकारी का लगाव होना चाहिए. गांव के विकास हेतु किसानो की आय में वृद्धि के लिए उन्हें सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें. कृषि तकनीकों में सुधार लाने का प्रयास करें. विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर बेरोजगार युवाओं, इक्षुक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ें, ताकि वंचित लोगों को भी मुख्य धारा में लाया जा सके. गांव की विकास को बढ़वा दिया जा सके.













