जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में सीपी क्लब के पास से एक व्यक्ति शंकरलाल से मोबाइल की छिनताई हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक घंटे के अंदर मोबाइल छीनने वाले अभियुक्त लोहार बस्ती के रहने वाले शुभम राव और सीपी क्लब के पास रहने वाले गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.












