बोकारो : बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के अधिकारियों ने 10 किलोमीटर तक वॉकथोन के तहत दौड़ लगाई गई. बोकारो हवाई अड्डे से पत्थर कट्टा चौक होते हुए गांधी चौक सहित नया मोड़ के साथ-साथ सभी ने दौड़ लगाते हुए समाहरणालय तक पहुंचे. इस मौके पर बोकारो के डीडीसी कृति श्री, बोकारो एसपी चंदन झा और बोकारो के सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि जिस तरीके से नासा बड़ों से लेकर युवाओं को अपनी जद में ले रहा है ऐसे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि लोग नशा से दूर रहे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
नशा ही नाश का कारण बनता है और कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है. अक्सर देखा जाता है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसका शिकार हो जाते हैं. ऐसे में जिले में समय-समय पर छापेमारी करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है और इसी के तहत यह जागरूक अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने कहा कि स्कूल से 10 किलोमीटर की दूरी तक दुकान लगाना प्रतिबंधित है. ऐसे में कोई इस तरह से दुकान लगाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.













