जमशेदपुर : साकची में पुराना कोर्ट गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया। इससे इस मार्ग पर आवागमर बाधित हो गया। ट्रेलर पर सीमेंट लदा था। ट्रेलर मानगो की तरफ से मरीन ड्राइव की तरफ जा रहा था। तभी मोड़ पर यह हादसा हुआ। इस गोल चक्कर के पास आए दिन वाहन पलटते हैं। दो दिन पहले भी एक ट्रक यहां पलटा था। बताते हैं कि डिजाइन में खामी के कारण ऐसा होता है। ट्रेलर पलटने से किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।













