चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ से शनिवार की सुबह पुलिस ने नवजात शिशु के शव को बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि वार्ड संख्या नौ में एक नवजात शिशु के शव प्लास्टिक को बोरी में लपेट कर फेका हुआ है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शिशु के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नगर पंचायत क्षेत्र में नवजात शिशु के शव मिलने से तरह-तरह की चर्चा हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों के मुताबिक किसी महिला ने लोकलाज की भय से शिशु को जन्म देने के पश्चात उसे प्लास्टिक के बोरी में लपेट कर फेंक दिया. जिससे शिशु के दम घुटने से उसकी मौत हुई है. आस-पास के लोगों ने बताया कि शिशु को कब और किसने फैंका कोई देखा नही है जब शिशु को देखा तो वह मृत था. इस संबंध में पुलिस शव को कब्जे में कर मामले की जांच में जुट गई है.












