चांडिल: शनिवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव में पुलिस ने एक अवैध देसी महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए करीब 700 केजी जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. साथ ही 20 लीटर महुआ शराब भी जप्त किया है. वहीं छापेमारी के दौरान मौका देख शराब माफिया सृष्टि सिंह मुण्डा मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दुबराजपुर गांव में अवैध शराब चुलाई का धंधा किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान एक सुनसान जगह पर झाड़ी नुमा जंगल में अवैध शराब भट्टी पाया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया एवं 700 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया तथा 20 लीटर महुआ शराब जप्त करते हुए शराब माफिया सृष्टि सिंह मुण्डा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है.




