मुंबई : सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख किरदार शहजादी मरियम का किरदार निभा रही अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है. इस मशहूर टीवी अदाकारा ने धारावाहिक के सेट पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 20 वर्षीया अभिनेत्री तुनिशा के सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाली तुनिशा ने भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप के साथ टीवी पर डेब्यू किया था. सूत्रों के अनुसार तुनिशा के फांसी लगाने के समय सेट पर उपस्थित लोगों ने उसे तुरत अस्पताल पहुंचाया, किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल में भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

तुनिशा अभी सोनी सब टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ में काबुल की शहजादी मरियम का रोल कर रही थी, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे थे. इससे पूर्व वह फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी दिखी थी. फितूर एवं बार-बार देखो में तुनिशा कटरीना कैफ के बचपन का रोल किया था, जबकि कलर्स चैनल पर उसके ‘इंटरनेट वाला लव’ सीरियल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था.(नीचे भी पढ़ें)

धारावाहिक के सारे सह कलाकार सदमें में

टीवी कलाकार तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थी. हमेशा खुश-खुश रहने वाली तुनिशा सेट पर हर किसी के साथ हंसी-मजाक करती रहती थी. उसके द्वारा ऐसा भयावह कदम उठाये जाने से सारे लोग सदमें में हैं. बताते चलें कि कुछ ही दिन पूर्व टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर ने भी इसी तरह आत्महत्या कर ली थी.
कुछ समय पहले शुरू हुआ था नया शो
बताते चलें कि अभी कुछ समय पूर्व ही तुनिशा की मुख्य भूमिका वाले धारावाहिक अलीबाबा छोटे पर्दे पर आना शुरू हुआ था एवं तुनिशा इस धारावाहिक को लेकर काफी एक्ससाइटेड भी थी. काफी समय बाद एक टीवी ड्रामा कर वह बहुत खुश थी. उसका कहना था कि वह इसमें वह कई प्रकार के चैलेंजिंग लुक ट्राई कर सकती है. तुनिशा के फैन्स को भी उसके सुसाइड की खबर से हतप्रभ हैं.



