जमशेदपुर : टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनोद रजक का आकस्मिक निधन हो जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई. सुबह से ही विनोद रजक के आवास पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे डटे रहे. घर पर ही वरीय नेताओं और कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा. टेल्को प्रखण्ड क्षेत्र के कांग्रेसजन, बस्तीवासी तथा आम जनता का भीड़ काफी संख्या में पहुँच कर अश्रुपुरित ऑंखों से अंतिम दर्शन किया.स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह पर झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंच कर परिजनों को परिवार में अपूर्णिय क्षति होने पर ढांढस बंधाया. स्वः विनोद रजक के दोनों पुत्रियों से कहा कि मैं परिवार का गार्जियन बन कर हर दुःख दर्द में खड़ा रहूँगा. सरकार और विभाग स्तर पर हर संभव मदद पहुंचाऊंगा.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार भी घाट पर उपस्थित होकर स्वः विनोद रजक का अंतिम दर्शन किया, तथा परिजनों को मदद देने का भरोसा दिया.(नीचे भी पढ़े)

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि स्वः विनोद रजक प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में बहुत सक्रिय रूप से पार्टी में योगदान देते रहे. स्व विनोद रजक के आकस्मिक निधन हो जाने पर कांग्रेस पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है.जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा प्रदान कर सम्मान दिया गया.
इस अवसर पर रविन्द्र कुमार झा पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रामदरस चौधरी, वरीय नेता संजय यादव, धर्मेन्द्र सोनकर कार्यकारी अध्यक्ष, मौलाना अंसार खान, इंतिखाब वास्ती, डॉ परितोष सिंह, परविंदर सिंह, रजनीश सिंह, सनातन भकत, नीरज दुबे, संजय घोष, कैलाश रजक, कृष्णा प्रसाद ठाकुर, सतीश रजक, भोला यादव, बबुआ झा, माजिद अख्तर सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे.



