जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिय सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 665वां नेत्र शिविर स्व मधु अग्रवाल की पुण्यस्मृति में सोनारी निवासी महेश अग्रवाल के संयोजन में आरंभ हुआ। शिविर की शुरुआत नेत्र रोगियों की जांच के साथ नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह ने यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में की। शिविर में 110 नेत्र रोगियों की जांच में 33 नेत्र रोगी हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द ग्रस्त पाये गये। उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 25 दिसम्बर को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सकीय टीम के द्वारा किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)
शिविर के पहले दिन जांच सत्र के दौरान शिविर संयोजक सोनारी निवासी महेश अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी नीता अग्रवाल एवं बच्चे निखिल एवं निधि अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत राम मनोहर लोहिया नेत्राय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने किया। जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र, चन्दन कुमार, आशीष सिंह, विक्की कुमार, राधेश्याम कुमार की सराहनीय भूमिका रही।



