गालूडीह : गालूडीह के हेंदलजुरी पंचायत भवन में शनिवार को सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडरिटी (सीडब्ल्यूएस) की ओर से क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें घाटकीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उन्हें अधिकार के चार स्तंभों की जानकारी दी गई. इनमें जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं सहभागिता के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्वय कार्यक्रम के दौरान र्थियों को खेल-खेल में बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण के बारे में भी जानकारी दी गयी. बच्चों को कोई भी समस्या आने पर हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर सूचित करने के बारे में भी बताया गया. विद्यार्थियों की झिझक दूर करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके साथ वार्तालाप की गई. कार्यक्रम में रविशंकर, सावित्री महतो, साजिद अहमद, सरस्वती, माला रानी, शेफाली आदि उपस्थित थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक साजिद अहमद ने भी अहम भूमिका निभाई.



