जमशेदपुर : शहीदी सप्ताह के मौके पर सोमवार को साकची गुरुद्वारा में बहुचर्चित पंजाबी एनिमेटेड फ़िल्म “चार साहिबज़ादे-2” (राइज़ ऑफ़ बंदा सिंह बहादुर) संगत को दिखाई गई. (नीचे भी देखें)

साकची गुरुद्वारा में फिल्म देखने आयी संगत सिखों का बलिदान देख कर अपने आंसू नहीं रोक सकी. वहां मौजूद बच्चे, बुजुर्ग, युवा लगभग सभी की आँखे नम थीं. फिल्म के कुछ और दृश्यों को देख कर भी संगत भावुक होती रही. सोमवार शाम गुरु नानक विद्यालय प्रांगण में फिल्म “चार साहिबजादे-2” का प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर संगत के आलावा साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी फिल्म देखने पहुंचे. महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने फिल्म देखी. प्रधान निशान सिंह ने बताया कि उन्हें ख़ुशी है कि संगत बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंची और चारों साहिबजादों की शहादत से प्रेरणा लेकर गयी.






