जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालिगुमा हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है. स्थानीय समाजसेवी महिला चंदा देवी ने मंगलवार को बस्तीवासियों के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू कराया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि वर्षो से यह मंदिर टीना शेड में स्थित था, जिसका अब जीर्णोद्धार किया जा रहा है. मंगलवार को जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने से पूर्व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी, जिसके बाद निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई. स्थानीय समाजसेवी महिला चंदा देवी के प्रयास एवं बस्तीवासियों के सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है. समाजसेविका चंदा देवी ने कहा कि वर्षो से मंदिर टीना शेड के नीचे अवस्थित है, लेकिन अब यहां पक्की छत का निर्माण होगा एवं आगामी दिनों में भव्य मंदिर भी तैयार हो जायेगा.



