जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका जादूगोड़ा नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी के रहने वाले नयन मल्लिक से तीन लाख रुपये लेकर कर्जा नहीं उतारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ केस जादूगोड़ा थाना में दर्ज किया गया था. आरोपी मोहम्मद कुरैशी को उसके मानगो के तुलसी लाइन डुप्लेक्स से गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि नयन मल्लिक से कुरैशी ने तीन लाख रुपये कर्ज लिया था. जब पैसे वापस मांगे गये तो चेक उसने नयन को थमा दिया. इसके बाद जब बैंक में चेक डाला गया तो चेक बाउंस कर गया. इसके बाद उसने 5 अगस्त 2022 को जादूगोड़ा थख़ना में केस दर्ज किया था, जिसके मामले में उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.



