जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 में मोहम्मद सरफराज आलम की बाइक चोरी हो गई है. मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस से कर दी गई है. सरफराज आलम ने पुलिस को बताया कि वह बाइक खड़ी कर खाना खाने चला गया. सरफराज आलम सुपीरियर ग्लास दुकान पर काम करते हैं. उसी के सामने उनकी बाइक खड़ी थी.(नीचे भी पढ़े)

बाइक खड़ी करने के बाद वह खाना खाने गए और जब वापस आए तो देखा बाइक चोरी हो गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताते हैं कि मानगो इलाके में इन दिनों चोरों का आतंक है. कई घरों में चोरी हुई है. कई बाइक चोरी गई हैं. लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है. इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं.



