जमशेदपुर : एलुमिनी एसोसिएशन आफ गुलमोहर (आग) की ओर से गुलमोहर एलुमिनी रियूनियन का आयोजन बारीडीह के विजया गार्डेन क्लब हाउस में किया गया. इसमें स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और 1981 से लेकर 2017 बैच तक के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इनमें बॉलीवुड से जुड़े और सावधान इंडिया : क्राइम अलर्ट फेम अजित ठाकुर भी प्रमुख रहे. वह स्कूल के 1992 बैच के छात्र रहे हैं. कार्यक्रम में सभी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और पुराने मित्रों के साथ मिल कर स्कूल के दिनों को याद किया. कार्यक्रम में सबों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही सबों ने सहभोज का आनंद लिया. इस आयोजन में 2005 बैच के अभिजीत गोप, 2006 बैच के गौरव प्रसाद, 1992 बैच के मुकेश प्रधान और 2017 बैच के आकाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही.



