रांची: रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का 138वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी का झंडा फहराया, इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाई. मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी. साथ ही सीएम हेमंत सोरेन के बारे में बताया कि 3.5 करोड़ झारखंडियों की उम्मीद है कि राज्य का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने बेहतर काम किया है और आगे भी इसी तरह का काम करती रहेगी. उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों को बताया. उनके अध्यक्ष बनने और नए प्रभारी के आने तक संगठन में काम हुए है. पिछले छह साल से पार्टी वगैर कमेटी के चल रही पार्टी को नया प्रदेश कमेटी मिली. नए प्रभारी की तरफ से जो टास्क दिए गये थे उसे पूरा करने में हमलोग सफल हुए है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार में रहते हुए ओबीसी आरक्षण का विरोध किया और धरना भी दिया. साथ ही साथ कहा कि 319 प्रखंडों में से 280 प्रखंडों में कमेटी बना दी गयी है. हमारा प्रयास रहेगा कि शेष प्रखंडों में भी अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाए. हम लोगो ने प्रखंड अध्यक्षों को उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि 15 दिनों के अंदर कमेटी बना लें. श्री ठाकुर ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में मंत्री के नहीं रहने के सवाल पर कहा कि आने वाले दिनों हर मंत्री प्रत्येक शनिवार को पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे. आला कमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हर हाल में पूरा करना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरु की गयी, जिसको आम लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शहाजादा अनवर, राजीव रंजन, राकेश सिन्हा व एम तौसिफ मौजूद थे.



