चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के आपदा से निपटने के लिए पंचायत के जन प्रतिनिधियों को तत्काल रीलिफ कार्य करने की प्रशिक्षण दी. मुकेश कुमार एंड टीम ने जनप्रतिनिधियों को विभिन्न प्रकार के रीलिफ कार्य की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि गांव के सीमित संसाधनों से प्रयोग करते हुए जल्द से जल्द जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाएं ताकि समय रहते उस व्यक्ति का उपचार किया जा सके. प्रशिक्षण में ब्लड रोकने,सीपीआर, स्ट्रेचर बनाने की विधि, हृदय गति को पुर्नजीवित करने की विधि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मौके पर मुकेश कुमार ने कहा की प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करने और लोगों को लाभ पहुंचाना है.(नीचे भी पढ़े)

पानी में डुबे व्यक्ति को सीपीआर करने की विधि बताया कहा कि जो व्यक्ति पानी पिया हो उसे आगे झुका कर नाभी के पास अंगुठा दबाना है, या जमीन पर लेटाकर पैर मोड़कर दबाने से पेट से पानी बाहर आ जाएगा. स्नेक बाइट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व में 2075 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं जबकि भारत में 250 प्रजाति है जिसमें 10-12 प्रजाति के सांप जहरीले होते हैं. जहरीला सांप के काटने से नर्व सिस्टम काम करना बंद कर देता है. जहरीला सांप काटने की पहचान है की काटने के स्थान पर दो दांत का निशान होता है या एक दांत का निशान होता है,चांद आकार का निशान हो तो वह कम जहरीला सांप काटने का निशान होता है.(नीचे भी पढ़े)
प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सांप के काटने पर उस व्यक्ति को काटे स्थान पर साफ पानी से धोकर जल्द से जल्द उस व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना है किसी भी अंधविश्वास के भरोसे नही रहना है या झाड़फूक के चक्कर में नही पड़ना है. जागरूकता की कमी और अंधविश्वास के कारण सांप काटने से भारत में ज्यादा लोगों की मौत होती है. इस मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम,प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,उप प्रमुख कविता साव, मुखिया राधानाथ मुर्मू,जादुनाथ हेम्ब्रम,पुनम मांडी,मंजुला मुर्मू,मोहन सोरेन,दासो हेम्ब्रम,पंसस बुबाई दास,दशरथ मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



