चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव से सटे तुलसी बनी शिवराम आश्रम परिसर में आगामी 5 जनवरी से श्रीकृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. शिवराम बाबाजी की आविर्भाव तिथि के अवसर पर 5 से 7 जनवरी तक यह तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
आश्रम के बाबा आनंद ब्रम्हचारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कथावाचक स्वामी हंसानंद गिरि श्रीकृष्ण कथा का वाचन करेंगे. उन्होंने बताया कि आश्रम में इस यज्ञानुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं. शिवराम आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष भागवत सोरेन, सचिव स्वामी आनंद ब्रह्मचारी, कोषाध्यक्ष प्रणव बेरा ने बताया कि आयोजन की तैयारीयां शुरू कर दी गई हैं. ज्ञात हो कि तुलसीबनी आश्रम इस क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह आश्रम झारखंड और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है.



