चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव से सटे तुलसी बनी शिवराम आश्रम परिसर में आगामी 5 जनवरी से शिवराम बाबाजी के आविर्भाव तिथि के अवसर पर 5-7 जनवरी तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी आश्रम के बाबा आनंद ब्रम्हचारी ने दी है. उन्होंने कहा कि कथा वाचक स्वामी हंसानंद गिरी कथा का वाचन करेंगे. कथा को लेकर आश्रम में तैयारियां जोरों पर है.(नीचे भी पढ़े)
शिवराम आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष भागवत सोरेन, सचिव स्वामी आनंद ब्रम्हचारी, कोषाध्यक्ष प्रणव बेरा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है. विदित हो कि तुलसीबनी आश्रम इस क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह आश्रम झारखंड और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है.



