जमशेदपुर : जमशेदपुर ऑफसफीक गायनोकोलॉजिस्ट सोसाइटी की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में एनीमिया को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. एनीमिया रोग के उन्मूलन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन ऋषिकेश से शुरू हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां जमशेदपुर में ऑफसाफिक गायनोकोलॉजिस्ट सोसाइटी की ओर से इस कैंप का आयोजन कर 15 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक की आयु वर्ग की महिलाओं का रक्त का सैंपल लिया गया. सोसाइटी द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि एनीमिया रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है.



