चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली में चाकुलिया- माटीहाना मुख्य सड़क पर मानुषमुड़िया स्थित निगमानंद आश्रम से आ रहा भक्तों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के मुताबिक टेंपो में चालक समेत सात लोग बैठे थे. (नीचे भी पढ़े)
आश्रम से लौटने के क्रम में सड़क पर गाय के आ जाने से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिससे चाकुलिया के कमारीगोड़ा निवासी जगन्नाथ पाल घायल हो गए. घायल को निजी वाहन से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.




