गालुडीह: घाटशिला प्रखंड के जोड़िसा पंचायत अन्तर्गत पिंडराबाद गांव के लेदाशाल पहाड़ पूजास्थल का सौंदर्यीकरण एवं पूजास्थल जाने के लिए मुख्य नहर से पीसीसी सड़क निर्माण विधायक रामदास सोरेन ने गुरुवार को शिलान्यास किया. इससे पूर्व गांव के लाया मुसला सबर से स्थल में पूजा अर्चना की. लेदाशाल पूजा स्थल का सौंदर्यीकरण व 600 फुट पीसीसी सड़क का निर्माण विधायक निधि से किया जाएगा. 14 लाख 85 हजार की लागत से निर्माण होगा.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा लेदाशाल पहाड़ पूजा स्थल क्षेत्र के ग्रामीणों का आस्था का स्थल है, सौंदर्यीकरण होने से दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुचेंगे. मौके झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, झामुमो प्रखंड सचिव रतन महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रधान लक्ष्मण मुर्मू, झामुमो नेता श्रवण अग्रवाल, देवलाल महतो, अशोक महतो, मंटू महतो, सिद्ध टुडू, बबलू महतो आदि समेत ग्रामीण उपस्थित थे.



