• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 10, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Garhwa Forest News : जंगलों से पेड़ कटाई रोकने को एक्शन में आया वन विभाग, ग्रामीणों संग बैठक कर बनायी रणनीति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

अभय तिवारी / केतार (गढ़वा) : गढ़वा जिले के केतार प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत परतीकुशवानी के विभिन्न गांव में हर दिन लागतार जंगलों में हरे भरे पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग हरकत में आ गया है। गुरुवार को पंचायत के अमवाडीह बजार प्रांगण में वन समितियों व ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक बैठक की गयी। बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीणों के द्वारा हरे भरे पेड़ पौधों की कटाई को लेकर रोष व्यक्त किया और एक राय होकर सभी लोगों ने सार्वजनिक रूप से कहा की अब किसी भी परिस्थिति में जंगल को बचाना होगा हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं। वन विभाग जैसे निर्देश देगा वैसे हम लोग कार्य करेंगे परंतु जंगल को बचाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। जंगल का इस तरह से कटाव काफी चिंताजनक विषय है। वह दिन दूर नहीं जब हमारे आने वाले पीढ़ी को जंगल के बदले बंजर भूमि देंगे वह दिन कितना भयावह होगा अभी से अनुमान लगाया जा सकता है। क्योंकि पिछले कई वर्षों से समय पर वर्षा होती थी परंतु इस साल वर्षा बिल्कुल नहीं है जिससे फसल बिल्कुल भी नहीं हो पाया है जबकि पहले यह जंगल काफी घना था और समय पर वर्ष भी होती रहती थी परंतु कुछ चंद लोग अपने निजी स्वार्थ में अपना भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं और अपना निजी संपत्ति समझकर इमारती पौधों को खत्म करने पर तुले है। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में परती कुशवानी वन समिति अध्यक्ष चमन साह व बातोकला वन समिति नागेंद्र सिंह ने वन में पेड़ पौधे की कटाई रोकने में होने वाले परेशानियों को सार्वजनिक रूप से अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच रखा है। साथ उन्हीने कहा कि बड़ा गांव होने की वजह से मात्र कुछ लोग जंगल को नहीं बचा सकते इसके लिए समिति में जितने भी निष्क्रिय मेंबर है उन्हें हटाकर नए लोगों को लाना होगा साथ ही गांव के प्रत्येक टोले पर वन ग्राम रक्षा दल एक समिति बनाना होगा जिसमें महिला पुरुष एवं युवा सभी लोगों को शामिल किया जाए और उन्हें प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जाए तब जाकर जंगल को हम सब बचा सकते हैं। बैठक में क्षेत्रीय फॉरेस्टर ओम प्रकाश उरांव ने सभी की बातों को सुनकर उन्होंने कहा कि जैसा आप सभी चाहते हैं वैसा ही किया जाएगा बहुत जल्द जहां पर समिति सक्रिय नहीं है वह नया समिति का चयन किया जाएगा। साथ ही जहां वन ग्राम रक्षा दल समिति की जरूरत होगी वहां भी चुनाव किया जाएगा जिस का संचालन वहां के वन समिति ही करेगी। (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोग अकेले वन को कटाई नहीं रोक सकते हैं क्योंकि विभाग के द्वारा काफी कम संख्या में वन कर्मियों की नियुक्ति किया गया है इसलिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है अगर आप सब साथ देंगे तो कोई भी असंभव कार्य को संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी समिति को खाली पड़े वन भूमि को आवेदन देने के लिए कहा ताकि वृक्षारोपण का कार्य किया जा सके। इस मौके पर गार्ड निशांत कुमार दयाशंकर सिंह ग्रामीण नागेंद्र प्रजापति, राजनाथ राम,वार्ड सदस्य संजय कुमार यादव, रजवती देवी, संतोष यादव तेजू प्रसाद मनोहर बनाओ देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Developer

Developer

Related Posts

Tata motors doctor honoured – रांची में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर टाटा मोटर्स अस्पताल की डॉक्टर कंकना लाहिड़ी केश को किया गया सम्मानित
खबर

Tata motors doctor honoured – रांची में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर टाटा मोटर्स अस्पताल की डॉक्टर कंकना लाहिड़ी केश को किया गया सम्मानित

September 10, 2026
Jamshedpur crime – मानगो पेट्रोल पंप के पास युवती की पिटाई, युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – मानगो पेट्रोल पंप के पास युवती की पिटाई, युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा, देखिए – video

September 9, 2026
Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर

September 9, 2026
Next Post

jharkhand government third year celebration - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर लगायी योजनाओं की सौगात, किसान, बेटियां, प्री मैट्रिक छात्र-छात्राओं के लिए लायी गयी योजनाएं, खिलाड़ियों के लिए पोर्टल लांच

jharkhand government three years - झारखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में भी किया योजनाओं को लांच, बोले-राज्य विकास की पटरी पर दौड़ रहा, हेमंत कैबिनेट का हिस्सा होना गर्व की बात

Garhwa BJYM : गढ़वा में भाजयुमो ने राज्य सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, कहा-हेमंत सरकार ने लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के तीन वर्ष पूरे किये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

jamshedpur rural- हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी,12 सितंबर से चलेगा हस्ताक्षर अभियान, ग्रामीणों को जोड़कर आंदोलन को व्यापक रूप देने की घोषणा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News