रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना परिसर में अचानक आग लग जाने की सूचना है. सूचना के मुताबिक थाना परिसर में अचानक आग लग गयी. थाना परिसर में जिस ओर जब्त किये गये वाहनों को रखा गया है, वहीं आग लग गयी. देखते ही देखते थाना परिसर का वह हिस्सा आग से घिर गया. इससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सकी है. जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैलने के कारण वहां रखे लगभग सभी वाहन आग की चपेट में आ गये. सूचना के मुताबिक कई दोपहिया वाहन आग से जल कर खाक हो गये हैं. आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय अग्निशमन विभाग से दमकल को बुला लिया गया है, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.











