शार्प भारत डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष में शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वहीं पीएम मोदी ने मां हीराबेन का अंतिम संस्कार गांधीनगर के सेक्टर-30 के श्मशान घाट में किया गया. इस दौरान पीएम मोदी काफी शांत थे. उनकी आंखें नम थी. मां की मृत्यु की खबर मिलते ही पीएम मोदी तुरंत अमदाबाद के लिए रवाना हो गए. सबसे पहले वे अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे. फिर वे मां की अंतिम यात्रा पर आगे कंधा देते हुए दिखे. वहीं नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के साथ गुजरात बीजेपी के कई नेता भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
गौरतलब है कि पीएम मोदी की मां को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थी. शुक्रवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीर कर दी थी.




