चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को 40 जरूरतमंद ग्रामीणों में कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष (ग्रामीण) अमित राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. एआइसीसी के सीडब्ल्यूसी सदस्य डॉ अजय कुमार के माध्यम से उपर्युक्त 40 कंबलों का प्रबंध किया गया था. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, जिला सचिव सोमवारी सोरेन, नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध राय, सुभाष दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



